{"_id":"5994979b4f1c1b8e288b4588","slug":"81502910363-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों और मदरसों में फहराया गया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों और मदरसों में फहराया गया तिरंगा
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बा व क्षेत्र के सरकारी संस्थाओं और मदरसों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
कांधला के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या संध्या रानी ने ध्वजारोहण किया। वहीं, कस्बा एलम में प्राथमिक विद्यालय नंबर दो से प्रभात फेरी निकाली गई, जो मुख्य बाजार से होते हुए भनेडा रोड, कनियान रोड, दिल्ली रोड से होते हुए एक बैंक्वेट हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सुबोध भारती, मनोज पवांर, अनुज पवांर, तरूण शर्मा, योगेश पुंडीर, अनिल पवांर आदि मौजूद रहे। सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजीव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, क्षेत्र के गांव डांगरौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। पंजाबी धर्मशाला में स्थित संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में प्रधानाचार्या रंजना मित्तल ने ध्वजारोहण किया।
वहीं, क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत के मदरसा जामिया बदरूल उलूम में प्रबंधक हजरत मौलाना आकिल साहब ने ध्वजारोहण किया। गांव गंगेरू के मदरसा जामिया इशादिया खदीजातुल कुरबा लिल बनात में हजरत मौलाना कारी याकूब साहब ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मदरसे की तालिबाओं ने देशभक्ति गीतों के साथ रगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, घसौली रोड स्थित मदसा मखजनुल उलूम ओर मदसा जामिया मकसुदिया लिल बनात में ध्वजारोहण किया। मोहल्ला खैल स्थित मदरसा इस्लाहल मुस्लिमीन में हाफिज कमरूज्जमा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान हाफिज जाहिद, अजमल बेग, सलीम, शमशेर बेग, बल्लू, इस्तखार बेग, गुलजार, खलील बेग आदि लोग मौजूद रहे।