फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहाड़ो पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर

पहाड़ो पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर

Fri, 30 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ो पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर
पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर
विज्ञापन

शामली। पिछले दो दिनों से पहाड़ों पर बारिश होने से यमुना में जलस्तर बढ़ने लगा है। हथनीकुंड बैराज से बृहस्पतिवार को 30 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ दिया गया है। शुक्रवार दोपहर तक शामली में भी यमुना का पानी पहुंच जाएगा।

पिछले सप्ताह पहाड़ों पर बारिश होने के बाद यमुना में हथनीकुंड बैराज से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया था। बृहस्पतिवार को हथनी कुंड बैराज से सुबह नौ बजे 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते सिंचाई विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ने लगी है। शामली समेत आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे हथनीकुंड बैराज में यमुना का जलस्तर 14 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। जैसे-जैसे बारिश होती गई तो बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 30 हजार 160 क्यूसेक पहुंच गया। यमुना में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद जिलों एंव दिल्ली को सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया है। उनका कहना है कि पहाड़ों पर लगातार बारिश होती रही तो यमुना का जलस्तर बढ़ता रहेगा। बारिश बंद होने पर जलस्तर में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। यमुना मे छोड़े गए 30 हजार क्यूसेक पानी का असर शुक्रवार दोपहर तक शामली जनपद में दिखाई देगा। कैराना-बिड़ौली में यमुना का जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed