फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   80 pratishat baccho ko khilaai krimi naasta dava

80 प्रतिशत बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा  

Tue, 26 Feb 2019 12:06 AM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 26 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
80 pratishat baccho ko khilaai krimi naasta dava
file - फोटो : amarujala
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के सभी स्कूल-कालेज और आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत बच्चों को गोली खिलाने का दावा किया है। सीएमओ ने बताया कि गोली खाने से छूटे हुए बच्चों को दूसरे चरण में एक मार्च को गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 3.73 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूल- कालेज और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। सीएमओ ने सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में गोली खिलाकर इस अभियान की शुरूआत की। सीएमओ ने बताया कि इस स्कूल में लगभग 2200 बच्चे हैं, जिनमें 80 फीसदी से अधिक बच्चे उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने मुंडेट के प्राथमिक विद्यालय और सीबीएसई स्कूल में जाकर निरीक्षण किया। परीक्षा व अन्य कारणों के चलते स्कूलों में बच्चों की 80 प्रतिशत उपस्थिति रही। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है। सीएमओ ने दावा किया कि पहले चरण में सोमवार को लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 80 प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है। 
विज्ञापन

जो बच्चे गोली खाने से छूट गए हैं, उनको दूसरे चरण में एक मार्च को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उधर, मेपल्स एकेडमी में प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। कहा कि हाथ धोकर और साफ जगह बैठकर भोजन करना चाहिए। उधर, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालेंडी में शिवम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय  कृमि दिवस पर छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। प्र्रधानाचार्य ने दवा के महत्व के बारे में समझाया। मौके पर विकेश, निहाल, संजय कुमार, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed