{"_id":"5b47a7844f1c1bbc248b6399","slug":"8-writers-suspended-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर चल रहे आठ लेखपाल निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर चल रहे आठ लेखपाल निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शामली में कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शासन की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आठ लेखपालों को जिला प्रशासन की तरफ से बस्ते जमा कराने का नोटिस दिया गया था। जवाब नहीं देने पर आठ लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर शामली जनपद के लेखपाल आंदोलन कर रहे थे और कार्य का बहिष्कार किया हुआ था। वहीं, दाखिलों के दौरान बच्चों को आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाईयों को देखते हुए शासन ने लेखपालों की हड़ताल समाप्त करने अथवा बस्ते जमा करने का निर्देश दिया था। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर ही लेखपालों को बस्ते जमा कराने या हड़ताल समाप्त करने का नोटिस दिया गया था। आठ लेखपालों को नोटिस तामील हो पाए थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसी के चलते लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष श्यामवीर, जिला मंत्री राज मुकेश, ऊन तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, ऊन तहसील मंत्री अंकित कुमार, कैराना तहसील अध्यक्ष सूर्यदेव, कैराना तहसील मंत्री श्यामलाल, शामली तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और शामली तहसील मंत्री सचिन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बस्ते जमा नहीं कराने पर अन्य लेखपालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कलक्ट्रेट में लेखपालों का चौथे दिन धरना जारी
शामली। जिला मुख्यालय पर लेखपाल भवन में बृहस्पतिवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी लेखपालों का बेमियादी रुप से कार्य बहिष्कार और धरना चौथे दिन भी जारी रहा। मांगे पूूरी न होने पर लेखपालों का बेमियादी कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ लेखपाल कृष्णपाल सिह ने की। धरना स्थल पर श्यामवीर सिंह चौहान, लेखपाल संघ शामली के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कैराना लेखपाल संघ के सचिव श्यामलाल सैनी, दिनेश शर्मा, वेदपाल सिंह, अनिल कुमार, अंकित गुलिया, सत्यवीर सिंह, विनोद चौधरी, विपिन कुमार, मनोज कुमार, मुकेेेश राज भारती, अमरपाल सिंह, सचिन कुमार, भूपेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, गोविंद कुमार, रविंद्र कुमार, सूर्यदेव सिंह आर्य, अमरीश शर्मा, राधेश्याम सैनी, भगत सिंह, मीनाक्षी चौहान मौजूद रहे। जिला उपसचिव सुरेंद्र दत्त ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन