फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   8 arrested for illegal harvesting

अवैध कटान करते 8 गिरफ्तार, कटान के उपकरण व मांस बरामद

Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
8 arrested for illegal harvesting
कैराना पुलिस की गिरफ्त में अवैध कटान के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। पुलिस ने रात्री में मुखबिर की सूचना पर एक घेर में अवैध कटान कर रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से पशु मांस व कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 2 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला खैल कलां काजी का बाग में इरफान के घेर पर छापा मारा। मौके पर कुछ लोग बिना परमिशन के पशुओं का कटान कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों इरफान, इंतजार, इनाम व खुर्शीद निवासीगण मोहल्ला खैल कलां काजी का बाग, इरफान निवासी मोहल्ला कुरैशियान, असलम निवासी मोहल्ला नई बस्ती काजी का बाग, शहीद व साजिद निवासी बघरा जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 82 किलो मांस, और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मांस को गड्ढे में दबवा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed