{"_id":"5d7004cf8ebc3e015b679295","slug":"792-connections-cut-recovery-of-20-lakh-guerrilla-campaign-shamli-news-mrt4416435143","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 बिजली उपभोक्ताओं के ख्रिलाफ एफआई आर दर्ज करने की कार्रवाई --शहरी क्षेत्रों में बिजली टीम के छापे, 792 उपभोक्ताओं के कनेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 बिजली उपभोक्ताओं के ख्रिलाफ एफआई आर दर्ज करने की कार्रवाई --शहरी क्षेत्रों में बिजली टीम के छापे, 792 उपभोक्ताओं के कनेक
गढीपुख्ता में छापेमारी करती विद्युत विभाग की टीम
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली। जिले की शहरी निकायों में पावर कारपारेशन की टीम ने छापामार अभियान चलाकर बकाया बिजली के बिल नहीं जमा करने पर एक करोड़ 83 लाख रुपये बकाया के 792 बिजली कनेक्शन काट दिए। 35 उपभोक्ताओं से बीस लाख 32 हजार रुपये के बिजली बिल की वसूली की गई। 47 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को जिले के शहरी निकायों में बिजली विभाग की छह-छह टीमों का गठन करते हुए छापामार अभियान करने के निर्देश दिए गए। बकायादारों के खिलाफ शामली, कांधला, कैराना, एलम, गढीपुख्ता, झिंझाना, बनत, थानाभवन और जलालाबाद व ऊन नगर पंचायत क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अधीक्षण अभियता जेके पालसिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिले भर के निकायों में 792 बिजली बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। 35 उपभोक्ताओं से बीस लाख 32 हजार रुपये की वसूली की गई। 47 उपभोक्ता ऐसे मिले हैं, जो बिना बिजली बिल जमा किए ही विद्युत का इस्तेमाल कर रहे थे। इनके विरुद्ध एफआई आर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।