फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   773 voters cast votes in Kairana

कैराना में 1400 में से 773 ने डाले वोट

Wed, 02 Dec 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
773 voters cast votes in Kairana
कैराना में मतदान केन्द्र का जायजा लेती डीएम जसजीत कौर व एसपी नित्यानंद राय। - फोटो : SHAMLI
कैराना में 773 मतदाताओं ने डाले वोट
विज्ञापन

कैराना। कैराना में एमएलसी स्नातक सीट के लिए कुल 1400 मतदाताओं में से 773 तथा शिक्षक के लिए कुल 116 मतदाताओं में से 81 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कैराना ब्लॉक कार्यालय पर मतदान केंद्र बनाया गया था। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के समय ठंड के चलते तीनों बूथ खाली रहे। 10 बजे तक स्नातक सीट के लिए 6.5 प्रतिशत तथा शिक्षक एमएलसी सीट के लिए 10 प्रतिशत मतदान हो गया था। पांच बजते ही विकास खंड कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर बैलेट बाक्स को सील कर दिया गया। जोनल मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि कैराना खंड विकास कार्यालय पर बूथ संख्या 24 पर स्नातक सीट के लिए 700 मतों में से 436 वोट पड़े। बूथ संख्या 24ए पर स्नातक सीट के लिए 700 मतदाताओं में से 337 वोट डाले गए। बूथ संख्या 25 पर शिक्षक एमएलसी के लिए 116 मतदाताओं में से 81 ने वोट डाले। ब्लॉक कैराना पर कुल 56 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया
कैराना। एमएलसी चुनाव के दौरान दोपहर करीब 12 बजे डीएम जसजीत कौर व एसपी नित्यानंद राय कैराना खंड विकास कार्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारी करीब एक घंटे तक मतदान केंद्र पर कैंप किए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी के साथ आया कर्मचारी हुआ बेहोश
कैराना। मतदान केंद्र पर तीनों पोलिंग पार्टियों के साथ एक-एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी आया हुआ था। मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ही हाथी करौंदा निवासी सफाई कर्मचारी विनोद को दौरा पड़ गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। साथियों के प्रयास से उसे होश आया। इसके बाद उसे घर भिजवाया गया।
मतदान के लिए सैनिटाइजर व मास्क जरूरी
कैराना। मतदान केंद्र पर तीनों बूथों के पास ही कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई गई थी। मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराने के साथ ही उनके तापमान की जांच करने व हाथों के लिए ग्लब्स देने के बाद ही उन्हें वोट डालने के लिए आगे भेजा गया। इस दौरान कुछ पीपीई किट भी मंगाई गई थी, ताकि अगर कोई संदेह वाला मतदाता हो तो उसको पीपीई किट पहनाकर वोट डलवाया जाए।

थानाभवन में 60.36 प्रतिशत मतदान
थानाभवन। ब्लॉक कार्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथ पर कुल लगभग 2700 मतदाताओं को भाग लेना था। जिनमें शिक्षकों के 244 मतों में से मात्र 195 मत डाले गए, जबकि स्नातक के 2455 मतदाताओं में से कुल 1482 ने ही मतदान किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार केंद्र पर मौजूद रहे। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed