फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   75 lakh liters of water cleaned in sewage treatment plant

Shamli News: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में 75 लाख लीटर पानी किया साफ

Fri, 16 Feb 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
75 lakh liters of water cleaned in sewage treatment plant
कैराना। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में तीन दिन के ट्रायल के दौरान करीब 75 लाख लीटर पानी साफ किया गया, जिसे बाद में यमुना नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मामौर झील की दशकों से चली आ रही समस्या से निपटने के लिए गांव मवी के पास नमामि गंगे योजना के तहत 78.60 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया है। पिछले तीन दिन से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल इंजीनियरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। तीन दिन से चल रहे ट्रायल के दौरान करीब 75 लाख लीटर पानी साफ किया गया। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अभिषेक ने बताया कि तीसरे दिन सुबह से शाम तक प्लांट का ट्रायल लिया गया। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। 3 दिन में 75 लाख लीटर पानी साफ किया गया है। साफ पानी को स्टोरेज के बाद पाइप लाइनों के माध्यम से यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक महीने बाद प्रतिदिन डेढ़ करोड़ लीटर पानी साफ करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed