फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   72 directors were elected unopposed in seven cooperative unions of the district

Shamli News: जिले के सात सहकारी संघो में 72 संचालक निर्विरोध चुने गए

Tue, 28 Mar 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
72 directors were elected unopposed in seven cooperative unions of the district
- सहकारी संघ के एक संचालक पद पर चुनाव 29 मार्च को होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के सात सहकारी संघ के संचालक पद पर पुरमाफी व्यक्तिगत सदस्य सर्किल पर दो प्रत्याशियों के बीच मतदान होगा। पुरमाफी में एक संचालक पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मतदान होगा। जिले के जसाला, गढीपुख्ता, सोटा,थानाभवन, खुरगान, ऊन सहकारी संघों में 72 संचालक निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की है। पुरमाफी एक, ऊन एक, खुरगान में दो नामांकन पत्र वापस लिए गए है। पुरमाफी किसान संघ के व्यक्तिगत संचालक पद पर दो प्रत्याशियाें को आरओ की ओर से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है।
जिले में जसाला, गढीपुख्ता, सोंटा, थानाभवन, इस्सोपुर खुरगान, ऊन, पुरमाफी सहकारी संघ में सोमवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन था। शनिवार को जसाला में नौ संचालक पद के लिए सात, गढ़ीपुख्ता में 11में 11, सोंटा में 9 में से 9, थानाभवन में 11 में से 9, इस्सोपुर खुरगान में 11 में से 13, ऊन में 11 में से 13, और पुरमाफी किसान संघ में 11 संचालक पद के लिए 12 नामांकन पत्र आरओ- एआरओ के यहां दाखिल किए गए थे। इस तरह से 73 संचालकों के पदों के लिए कुल 74 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

एआर काॅपरेटिव राजवीर सिंह ने बताया कि पुरमाफी किसान संघ के संचालक के 11 पदों में से दस पदों में संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। व्यक्तिगत सदस्य के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मतदान 29 मार्च काे सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा। दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटित कर दिए गए है। जसाला, गढी़पुख्ता में 11 में से 11, सोटा में 9 में 9, थानाभवन 11 में से 9, इस्सोपुर खुरगान 11 में 11, ऊन में 11 में से 11 और पुरमाफी में 11 में से 10 निर्विरोध चुन लिए गए है। पुरमाफी में एक, ऊन में एक, इस्सोपुर खुरगान में दो नामांकन पत्र वापस लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना के इस्सौपुर खुरगान सहकारी संघ में भी सभी निर्विरोध चुने गए। ऊन सहकारी संघ के 11 संचालक पद के चुनाव हेतु सोमवार को एक नाम वापस लिए जाने के बाद संचालक पद हेतु किसान सेवा सहकारी समिति दथेडा से सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। व्यक्तिगत सीट से विनोद कुमार, प्रवीण कुमार और जसबीर ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इस संबंध में चुनाव अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि संचालक पद के 11 पदों हेतु नो संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। बल्ला मजरा और याहियापुर समिति में संचालक पद हेतु कोई महिला न होने के कारण दोनों पद रिक्त रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed