{"_id":"5ccb3bf5bdec2207657b85f5","slug":"71556823029-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कश्यप जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कश्यप जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि कश्यप जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
कैराना। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कश्यप समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप की सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों तथा डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसबल तैनात रहा।
बृहस्पतिवार को नगर में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कश्यप समाज की ओर से मोहल्ला इकरामपुरा निकट सरकारी अस्पताल स्थित महर्षि कालू बाबा के मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर चौक बाजार, जोड़वा कुआं, निर्मल चौराहा, जामा मस्जिद, पट्टों वाला, गुम्बद व शामली रोड से बाजार को होते हुए वापस महर्षि कालू बाबा के मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप की अनेक सुंदर झांकियां शामिल थी, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस दौरान जहां श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की धुन पर जमकर थिरके, वहीं जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया। इसी के साथ प्रसाद का वितरण भी किया। इससे पूर्व, सुबह महर्षि कालू बाबा के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कश्यप समाज के लोगों ने महर्षि कालू बाबा के पद चिह्नों पर चलने और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का भी संकल्प लिया। शोभायात्रा के दृष्टिगत नगरपालिका परिषद कैराना की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गई थी तथा सड़क किनारे कली-चूना डलवाया गया था। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात रहा। शोभायात्रा में जयचंद कश्यप, दीपक कश्यप, घांसीराम, सुनील कश्यप, प्रदीप कश्यप, मोनू कश्यप, देवेंद्र कश्यप, राजेश कश्यप, भूषण कश्यप, घनश्याम कश्यप, जयपाल कश्यप, पितम सिंह, जयप्रकाश कश्यप, साधूराम कश्यप, आदेश कश्यप, सोनू कश्यप, जगदीप कश्यप, सुमित कश्यप, डा. श्रीपाल कश्यप, संदीप कश्यप का सराहनीय सहयोग रहा।