फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसानों के बीच जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

किसानों के बीच जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Tue, 08 Jan 2019 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
किसानों के बीच जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कृषकों के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यकर्ताओं का मुख्य फोकस किसानों के सामने आ रही गन्ने की समस्याओं से रूबरू होंगे। दस जनवरी से इस अभियान की शुरूआत होगी।

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि दस जनवरी से शुरू होने जा रहे इस कार्यक्रम के लिए पांच-पांच लोगों की दस टीमों का गठन किया गया है। बताया कि केंद्र सरकार ने यूरिया की समस्याओं को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। राज्य सरकार ने किसानों का एक लाख रुपये तक कर्ज माफ किया है। प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को साफ्ट लोन दिलाकर पिछले साल का गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया गया है। आवारा पशुओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। आवारा पशुओं को रखने के लिए गोवंश संरक्षण केंद्र की जिलो में व्यवस्था की जा रही है। कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, मृंगाका सिंह, प्रसन्न चौधरी, यशपाल पंवार ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजीलाल कश्यप ने की। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, जिला महामंत्री सतेंद्र मुखिया, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश, सोमपाल जटराणा, यशवीर अलीपुर, राजीव शास्त्री, प्रमोद पटवारी सहित जिला व मंडल कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। संचालन गोपाल चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed