{"_id":"5c226ff8bdec22570a41ffdd","slug":"71545760760-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के 95वें जन्म दिन पर अंतराराज्जीय बस सेवाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के 95वें जन्म दिन पर अंतराराज्जीय बस सेवाओं का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बस यात्रियों को मिली सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले के यात्रियों को परिवहन निगम ने सौगात दी है। यात्रियों की राह अब और आसान हो जाएगी। शामली से अंतरराज्यीय परिवहन सेवा का शुभारंभ किया गया। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने करनाल और पानीपत की यूपी रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि शामली में आधुनिक बस अड्डे के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। 16 जनवरी से 40 नई रोडवेज बसें दौड़ेंगी।
मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे शामली रोडवेज बस अड्डे पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर शामली से अंतरराज्यीय परिवहन सेवा के तहत भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने यूपी रोडवेज की दो बसों का करनाल व पानीपत की ओर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शामली में आधुनिक बस अड्ड़े के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के सहारनपुर रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने कहा कि शामली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार है। सहारनपुर क्षेत्र के सीमावर्ती हरियाणा प्रांत के मुख्यालयों के लिए 29 नए परमिटों पर 70 बस सेवाओं का संचालन हो रहा है। शीघ्र ही मेरठ से शामली होकर हरियाणा के 12 परमिट के आधार पर बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार से 17 रोडवेज बसों का शामली से पानीपत- करनाल, थानाभवन से पानीपत व करनाल मार्गों पर किया जा रहा है। 16 जनवरी से अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, एटा, मुरादाबाद, कोटद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर, हरिद्वार वाया मुजफ्फरनगर को निगम की बस सेवाएं चालू की जाएगी। जयपुर, भरतपुर, देहरादून, हरिद्वार, पोंटा साहिब, शाकंभरी देवी के लिए सीधी बस सेवा चालू की गई है। शामली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 12 बसें संचालित किया जाना प्रस्तावित है। जलालाबाद में बसों की मरम्मत के लिए कार्यशाला तैयार की जा रही है, जो कि 15 जनवरी से तैयार हो जाएगी। शामली के फतेहपुर गांव में 6,120 हेक्टेयर भूमि कार्यशाला निर्माण के लिए खरीदी गई है, जहां आधुनिक कार्यशाला का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मुजफ्फरनगर एआरएम वीपी अग्रवाल, शामली एआरएम मनोज वाजपेयी, एआरएम खतौली परवेज बशीर, एआरएम सहारनपुर राहुल चौधरी, मुजफ्फरनगर रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजकुमार तोमर, शामली बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, हरीश धवन, अनिल गोयल, कंवरवीर आदि मौजूद रहे।
पानीपत- करनाल रोडवेज बसों के टाइम टेबिल निर्धारित
शामली। शामली से पहली रोडवेज सुबह 7.30 बजे पानीपत के लिए रवाना होगी। अंतिम बस यूपी रोडवेज बस की पानीपत के लिए रात्रि नौ बजे रवाना होगी। पानीपत से शामली के लिए सुबह 4.45 बजे और आखिरी बस सायंकाल छह बजे चलेगी। शामली से करनाल के लिए पहली यूपी रोडवेज बस सुबह 8.15 बजे रवाना होगी। शामली से करनाल के लिए आखिरी रोडवेज बस 5.45 बजे चलेगी। करनाल से शामली के लिए सुबह 9.30 बजे और आखिरी बस 4.15 बजे चलेगी। एआरएम शामली मनोज वाजपेयी ने बताया कि शामली से पानीपत के लिए 39 रुपये व शामली से करनाल के लिए 56 रुपये यात्री किराया होगा।
विज्ञापन
शामली से पानीपत के लिए यूपी रोडवेज बस का समय
सुबह 7.30, 9, 11.30, 12, 12.30, 2, 3, 3.15, 3.30, 4.30, 7, 7.15, रात 8.30, 9.15 बजे।
शामली से करनाल के लिए बसों का समय
सुबह 8.15, 9.45, 10.45, 12.40, 1.20, 3.15, शाम 5.45 बजे।
पानीपत से शामली के लिए रोडवेज बसों का समय
सुबह 4.45, 6.10, 8.50, 10.10, 11, 12.15, 1.10, 1.45, 2, 2.30, 3.45, शाम 4.10, 4.40, शाम छह बजे।
करनाल से शामली वाया बिड़ौली के लिए बसों का समय
सुुबह 9.30 बजे, 10, 11.45, 12.30, 2.30, 3.30, शाम 4.15 बजे।