{"_id":"5bfae880bdec2241a533ae64","slug":"71543170176-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में विहिप की धर्मसभा से जिले में चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में विहिप की धर्मसभा से जिले में चौकसी
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा के चलते जिले में अलर्ट रहा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर पुलिस तैनात रही। हरियाणा बॉर्डर पर भी पुलिस का पहरा रहा। पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा।
इन दिनों अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा फिर से गर्मा रहा है। विहिप की प्रस्तावित धर्मसभा में शामिल होने के लिए लोग अयोध्या जा रहे हैं। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है। रविवार को जिले में भी सुबह से ही पुलिस रेलवे स्टेशन, बस अड्डो पर तैनात रही। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही थी कि जिले से भी लोग अयोध्या जा रहे हैं या नहीं। उधर एलआईयू भी चौकस थी। टीम ने हिंदू संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। उधर, यूपी हरियाणा बॉर्डर पर भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। कैराना की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरती गई। सुबह से ही मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें मुस्तैद नजर आईं।
इसके अलावा शामली बस स्टैंड, कांधला तिराहा, चौक बाजार चौराहा, कैराना बाईपास, झिंझाना-भूरा रोड चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग की और सभी वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस ने सभी स्थानों पर लगभग 60 वाहनोे के चालान किए तथा मौके पर 15 हजार से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने को कहा है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।