फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ाईलेरिया रोग के जिले में एक ओर स्कूली बच्चे में मिले लक्षण

ाईलेरिया रोग के जिले में एक ओर स्कूली बच्चे में मिले लक्षण

Fri, 16 Nov 2018 11:39 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
ाईलेरिया रोग के जिले में एक ओर स्कूली बच्चे में मिले लक्षण
एक और छात्र में मिला फाइलेरिया के लक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। फाइलेरिया रोग के सर्वेक्षण अभियान के दूसरे दिन कैराना ब्लाक के कसेरवा खुर्द गांव के एक और स्कूल में लक्षण पाए गए हैं। जिले में फाइलेरिया रोग के लक्षण की बच्चों की संख्या पांच हो गई है। दूसरे दिन जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 192 बच्चों के खून की जांच की।
लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया के संयुक्त निदेशक डाक्टर विकास सिंघल व प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय पर पहुंच कर गढ़ीअब्दुला व भैंसानी इस्लामपुर में नौ साल से लेकर 14 साल के स्कूली बच्चों की खून की जांच कराकर फाइलेरिया रोग से बचाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया के संयुक्त निदेशक डाक्टर विकास सिंघल व प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर व चरथावल ब्लाक का निरीक्षण करने के बाद जिले में पहुंचकर गढीअब्दुला खां और भैसानी इस्लामपुर गांव में डेंगू मच्छर के काटने से फैलने वाला फाइलेरिया रोग के सर्वेक्षण अभियान को देखा। टीम ने नौ साल से लेकर 14 साल के बच्चों की खून की जांच कराकर फाइलेरिया रोग से बचाव के निर्देश दिए। लखनऊ की टीम शामली जिले में शनिवार को ऊन-शामली, थानाभवन, कांधला व कैराना ब्लाक के बच्चों का निरीक्षण करेगी। जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार ने बताया कि दूसरे दिन जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलालपुर, कस्तूरबा गांधी विद्यालय बनत, थानाभवन ब्लाक के भैंसानी इस्लामपुर गांवों में पहुंचकर 192 बच्चों की जांच की। जांच के दौरान कैराना ब्लाक के कसेरवाखुर्द में एक और स्कूली बच्चे में फाइलेरिया रोग के लक्षण पाए गए हैं। पहले दिन जांच में 291 बच्चों के सर्वेेक्षण के बाद चार बच्चों में लक्षण पाए गए थे। पिछले दो दिनों में 483 बच्चों के रक्त की जांच की जा चुकी है। सर्वेक्षण टीम में मलेरिया निरीक्षक सफी उल्लाखां, हेल्थ सुपरवाइजर कृष्ण कुमार मौजूूूद रहे। 20 नवंबर तक फाइलेरिया रोग के बच्चों को रक्त परीक्षण सत्यापन कार्य चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed