फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाल दिवस की खबर का जोड,,,बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

बाल दिवस की खबर का जोड,,,बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

Thu, 15 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाल दिवस की खबर का जोड,,,बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कक्षा तीन में सुलेख प्रतियोगिता, कक्षा चार से आठ तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर कला प्रतियोगिता व कक्षा नौ व दस के लिए विज्ञान संबंधित चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्र-छात्राओं को प्रथम प्रधानमंत्री के जीवन से संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर यशस्वी पंवार, डीएस चैहान, कुलदीप पुंडीर, कपिल शर्मा, मनीष कुमार, पारस जैन, सचिन रूहेला, राजबीर सिंह, राजेश कुमार, इमरान अली आदि मौजूद रहे।
एनए कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी, केजी व प्रथम कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जकिया सैफी, शबनूर प्रथम तथा आयजा द्वितीय एवं मुस्कान, शौर्य, माहिरा, इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एबीएसए राजलक्ष्मी पांडेय व मोनिका अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। मौके पर स्कूल प्रबंधक सलीम अहमद, नीतू सिरोही, हाशिम, जरीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चाचा नेहरू की जयंती पर नैतिक एवं आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललितानंद महाराज एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को देश बोध, समाज बोध, संस्कृति बोध, आध्यात्म बोध विषय के बारे में विकसित करने को जानकारी दी गई। इस अवसर पर जयप्रकाश, मोहनलाल, प्रदीप कुमार, डॉ. राजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ में बाल दिवस पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने सभी बच्चों से पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया। इस मौक्े पर प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सैनी, ग्राम प्रधान मुनीबा बेगम का सहयोग रहा।

परिषदीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन
बुच्चाखेड़ी गांव स्थित एनपीआरसी में दो दिवसीय परिषदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय, एबीआरसी इकबाल अहमद, गजानंद, हारून चौहान, प्रेम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कुश्ती में प्राथमिक विद्यालय पंजीठ, जहानपुरा, खो खे में प्राथमिक विद्यालय अलीपुर, लंबीकूद में बधुपुरा, मलकपुर, दौड में तितरवाडा, दो सौ व चार सौ मीटर दौड में पंजीठ, मलकपुरा ने बाजी मारी। इस मौक्े पर ब्रिजेश, नाजिम, धर्मपाल, दीपक, विक्रम सिंह, अखलाक, यामीन, पीयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed