फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सरकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाया जाएगा: सहरावत

सरकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाया जाएगा: सहरावत

Thu, 15 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाया जाएगा: सहरावत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहारावत ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की चलाई जाने वाली योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। मोर्चा कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क करेंगे।

बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज स्थित भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से पशुओं के लिए हर जिले से एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से कान्हा उपवन बनाए जा रहे है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पुंडीर, अरविद कुमार, प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य रामजीलाल कश्यप ने संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद के लिए गुरु लाल, रामपाल रोड, वेदपाल, सोमपाल, यशपाल सिंह, महामंत्री के लिए सतेंद्र कुमार, गोपाल चौहान, मंत्री पद पर प्रमोद कुमार, रविंद्र सिंह, योगेंद्र पंवार, अनुज कुमार, सुधीर मलिक, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कश्यप, कार्यालय मंत्री पद के लिए रामकुमार, मीडिया प्रभारी पद के लिए अंकुश मलिक व बिजेंद्र मलिक, जितेंद्र राणा, सुरेश चंद सैनी, परविंद्र पाल, कृष्णपाल कश्यप को सदस्य मनोनीत किया है। थानाभवन मंडल अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार कैडी, जलालाबाद मंडल अध्यक्ष के लिए तिरथपाल, गढ़ीपुख्ता के मंडल अध्यक्ष के लिए अजित नगली, कैराना विधानसभा के चौधरी उस्मान, सतपाल सिंह बीनड़ा, ऊन मंडल से चंद्रपाल चिकारा, शामली विधानसभा क्षेत्र से शामली नगर मंडल के निए चंद्रपाल सिंह, कांधला नगर मंडल पर अमित, बलत ओमपाल भाजू, एलम रविंद्र चौहान को मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed