फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   करवाचौथ के त्योहार पर चलाया चेकिंग अभियान 20-31-04

करवाचौथ के त्योहार पर चलाया चेकिंग अभियान 20-31-04

Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ के त्योहार पर चलाया चेकिंग अभियान 20-31-04
करवाचौथ के त्योहार पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

कांधला।
करवाचौथ के त्योहार के मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने कस्बे के कई स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान करने के साथ आधा दर्जन से अधिक वाहनों को सीज किया।
शनिवार को करवाचौथ के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त के आदेश पर बाजारों में पुलिस मुस्तैदी के साथ गश्त करती नजर आई। त्योहार के मौके पर बाजारों में भीड़भाड़ रही। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने कस्बे के वीर अब्दुल हमीद चौक, स्टेट बैंक, पीएनबी बैंक, दिल्ली बस स्टैंड, बुढ़ाना रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना कागजों और ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों के चालान करने के साथ ही आधा दर्जन वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला। पुलिस के द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान से बिना कागजों और चोरी के वाहन चलाने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग करने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन


मामूली विवाद को लेकर पूर्व सभासद और भाई पर हमला
कांधला। थाना क्षेत्र के नई बस्ती कांधला देहात में अपने चचेरे भाई के साथ खेत जोतने गए पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया। पुलिस को चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी पूर्व सभासद साजिद जंग ने नई बस्ती अंदोसर मंदिर की जमीन को जोतने के लिए वार्षिक ठेके पर ले रखा है। शनिवार को साजिद अपने चचेरे भाई इरशाद के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत की जमीन को जोतने के लिए गया था। आरोप है कि खेत की जमीन पर बस्ती के ही कामिल के मकान का रोड़ा पड़ा हुआ था। साजिद जंग ने कामिल को खेत से रोड़े हटाने की बात कही, तो कामिल ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कामिल पक्ष के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी लोगों ने धारदार हथियारों लेकर पूर्व सभासद व उसके भाई इरशाद को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। परिजनों के द्वारा घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में घायल सभासद के भाई मनीष जंग ने पुलिस को चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed