{"_id":"5b916745867a557eb04174a6","slug":"71536255813-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से लगी आग, धूं-धूंकर जला मकान, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर से लगी आग, धूं-धूंकर जला मकान, दो झुलसे
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमाके साथ फटा सिलिंडर, दो झुलसे
चौसाना (शामली)। श्यामली-श्यामला गांव में बुधवार की रात को एक किराना की दुकान में गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससेे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में घर के दो सदस्य भी झुलसकर घायल हो गए। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
चौसाना के गांव श्यामली-श्यामला में राजबीर पुत्र इलम सिंह गाव में किराना की दुकान करता है। दुकान पर ही कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान की बिक्री भी करता है। बुधवार की रात करीब नौ बजे राजबीर गैस सिलिंडर का प्रयोग कर आमलेट बना रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली और विकराल रूप धारण कर लिया। एक विस्फोट के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में लिया और धू-धूकर पूरा मकान जल उठा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी नेमचंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भारी भीड़ को मौके से हटाकर आसपास के मकानों को खाली कराया, ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सकें। पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के राजबीर व उसकी पत्नी आग बुझाने के दौरान चपेट मेें आने से पूरी तरह से झुलस गए, जिनका ऊन के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित राजबीर ने बताया कि आग लगने से हादसे में पूरा घर व सारा सामान जल गया, जिससे लगभग पांच से सात लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, चौकी प्रभारी नेमचंद सिंह का कहना है कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी। पीड़ित परिवार को घर के साथ अन्य सामान से काफी क्षति पहुंची है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को सूचित किया गया है।