{"_id":"5b86dfcd42c7924668360014","slug":"71535565773-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को समझाई पूरी चुनाव प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को समझाई पूरी चुनाव प्रक्रिया
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शामली।
बुधवार को बनत रोड स्थित महाराजा सूरजमल स्कूल में छात्र-छात्राओं का ज्ञान बढ़ाने के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव का माध्यम हेड गर्ल और हेड ब्वाय को बनाया गया। जिसमें सभी प्रक्रिया भारत सरकार के निर्वाचन आयोग के अनुसार की गई। चुनाव प्रभारी राजीव तोमर व समन्वयक कविता सैनी को बनाया गया। पहले बच्चों से आवेदन मांगे गए। आवेदन भरने के बाद नाम वापसी हुई। चुनाव प्रचार किया गया। मतदान स्थल बनाया गया। जिसमें बच्चों को वोट डालते समय मतपत्र मोड़ना, मोहर लगाना सब सिखाया गया। पांच सितंबर को मतगणना की जाएगी। हेड गर्ल में नीरु मलिक, लवी, नैंसी, कनक, मीनाक्षी प्रत्याशी है और हेड ब्वाय में वरदान, प्रियांश, सिद्घार्थ, निशांक प्रत्याशी रहे। चुनाव कराने में पवन, अंकुर, धर्मेंद्र आदि रहे। प्रबंधक श्यामलाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पहले ही समझाने से आगे चलकर बच्चों को परेशानी नहीं आएगी।