{"_id":"5b8595d842c792463724f528","slug":"71535481304-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
शामली।
शिक्षक रामदास और अनिरुद्घ सिंह ने बताया कि वह दोनों डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में तैनात हैं। वह 25 अगस्त तक चिकित्सा अवकाश पर थे। चिकित्सा अवकाश प्रबंधक संचालक द्वारा स्वीकृत था। जब वह स्वस्थ होकर सोमवार को कॉलेज पहुंचे तो कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने उन्हें उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने दिए। जबकि वह लगातार शिक्षण कार्य करते आ रहे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि वह उनसे पहले से ही द्वेष पाले हुए हैं। आरोप है कि अब प्रधानाचार्य उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर न कराते हुए हमारा मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं. जिसकी शिकायत जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर, डीआईओएस और प्रबंध संचालक से कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या को कोई समाधान नहीं हुआ।