फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं का करमू खेडी बिजली घर पर धरना प्रदर्शन

भाकियू कार्यकर्ताओं का करमू खेडी बिजली घर पर धरना प्रदर्शन

Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का करमू खेडी बिजली घर पर  धरना प्रदर्शन
भाकियू का बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली।
भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने बिजली की समस्याओं को लेकर करमूखेड़ी बिजली घर तृतीय खंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली मीटर के नाम पर पांच सौ रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि बिजली मीटर लगाने के नाम पर वसूली बंद न हुई तो भाकियू कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
सोमवार को भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने करमूखेड़ी बिजली घर पर तृतीय खंड कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत मीटर लगाए जाने के नाम पर पांच सौ पांच सौ रुपये प्रति मीटर उपभोक्ताओं से वसूले जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं की इच्छा के विरुद्ध मीटर नहीं लगाए जाने की मांग की है। मीटर के नाम पर वसूली रोकने व मीटर के नाम की गई वसूली करने वाले बिजली कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि मीटर के नाम वसूली कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। मलिक ने सुबह व शाम को लगातार विद्युत आपूर्ति किए जाने व किसानों पर हो रही प्राथमिकी रिपोर्ट बंद न किए जाने रोके जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन हुआ। धरने की अध्यक्षता गठवाला खाप के बाबा हरिकिशन के सुपुत्र राजेंद्र मलिक व संचालन जगबीर फौजी ने किया। मुख्य रूप से मौजूद रहे राजबीर सिंह , पद्म सिंह , ललित , प्रवीण रोड ,मोहम्मद इस्लाम , हनीफ, राजपाल सिंह ,सत्यपाल , रविंद्र ,गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वसूली करने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर
विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले विद्युत कर्मियों के खिलाफ शिकायत आने पर थाने में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली मीटर लगाने के नाम पर कोई भी धनराशि न दें। अवैध वसूली की शिकायत विद्युुत कार्यालय करमूखेड़ी में उनके कार्यालय में करें, ताकि ऐसे कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed