{"_id":"5b689a654f1c1ba13e8b5715","slug":"71533581925-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्टअटैक से महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा
झिंझाना।
कस्बा झिंझाना में गाडी वाला चौराहे के पास रहने वाली महिला की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में समझाने पर वह शांत हो गए और कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
झिंझाना के गाडीवाला वाला चौराहा के पास मोहल्ले में रहने वाली सलमा पत्नी अब्दुल जब्बार को रविवार को हाथ पैर में दर्द होने पर जीवन दीप हॉस्पिटल ले जाया गया था। उपचार के बाद सलमा को घर भेज दिया था। वहीं, सोमवार दोपहर सलमा की तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके चलते परिजनों ने उसको अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि महिला को नर्स ने इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसी दौरान सूचना मिलने पर झिंझाना थाना पुलिस और नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने महिला के परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। हॉस्पिटल के डाक्टर मोनू शर्मा ने बताया कि महिला की मौत हार्टअटैक के कारण हुई है। उधर, थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला की मौत और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन महिला का शव अपने साथ घर ले गए। शव कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।