फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण

आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण

Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण
आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण
विज्ञापन

बाबरी। हिरनवाड़ा में आयोजित स्वर्ण समाज की बैठक में जिम्मेदार लोगों ने कई मसलों पर मंथन किया। इस दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि आरक्षण जरूरी है, लेकिन यह आर्थिक आधार पर किया जाना चाहिए।

रविवार की शाम बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में स्वर्ण समाज की बैठक का आयोजन डाक्टर विक्रम पुंडीर के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित हवलदार और संचालन ठाकुर लाखन सिंह पुंडीर ने किया। बैठक में आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू हो इस विषय पर स्वर्ण समाज ने जोर दिया एवं सरकार से आरक्षण को आर्थिक वाद पर लागू करने की बात कही, ताकि हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच सके और देश से जातिवाद खत्म हो सके। ऐसा नहीं करने पर स्वर्ण समाज ने सरकार से समक्ष आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग मंच के महासचिव ठाकुर रामभूल सिंह रिटायर मेजर ने शादी में दहेज प्रथा का विरोध किया। मेरठ से आए पंडित अजब सिंह ने ग्रामीणों को मृत्यु भोज में आने जाने व खाने से गुरेज करने को कहा। इस दौरान बैठक में पंडित रामदत्त, हवलदार शर्मा, कंवरपाल शर्मा , दुष्यंत पुंडीर, डॉक्टर विक्रम सिंह पुंडीर , ठाकुर पप्पू सिंह, ठाकुर महिपाल सिंह ,बलराम राणा, नरेश तोमर, प्रदीप शर्मा गोगवान, पंडित सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed