{"_id":"5b3fbb564f1c1bb2288b4fb1","slug":"71530903382-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में हुए भारतीयों पर हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान में हुए भारतीयों पर हमले की निंदा
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अफगानिस्तान में भारतीयों पर हुए हमले की निंदा की है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिलने जा रहे कुछ भारतीयों पर बम फेंक कर निर्मम हत्या कर दी गई। पीएम मोदी से मांग की गई है कि अफगानिस्तान सरकार पर दबाव बनाकर घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए। मौके पर बजरंग दल के जिला मंत्री सन्नी शर्मा, जिला संयोजक विशाल निर्वाल, अक्षय मलिक, सागर कुमार, गोविंदा सैनी, सचिन वर्मा, राहुल वर्मा, मोनू वर्मा, सौरभ कुमार, ललित शर्मा, हिमांशु चौधरी आदि शामिल रहे।