फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता और युवतियों में छायी रही मायूसी, उतवाए़ मंगलसूत्र और पायल

विवाहिता और युवतियों में छायी रही मायूसी, उतवाए़ मंगलसूत्र और पायल

Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता और युवतियों में छायी रही मायूसी, उतवाए़ मंगलसूत्र और पायल
महिलाओं से उतरवाया मंगलसूत्र
विज्ञापन

शामली। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चौकसी बरती गई। केंद्रों पर चेकिंग के दौरान महिलाओं से युवतियों से जेवरात और बालों में लगी क्लिप भी उतरवा दी गई।

भर्ती बोर्ड द्वारा सभी पुलिस अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्रों और परीक्षा केंद्रों के बाहर लगे बैनरों पर लिखे नियमों के बाद भी अभ्यर्थी जागरूक नजर नहीं आए। ज्यादातर महिलाएं व युवती चेन, मंगलसूत्र, पायल, घड़ी, कंगन, चूड़ियां व बालों में क्लिप आदि सामान लगाकर पहुंची। परीक्षा केंद्र में अंदर जाते समय महिला अभ्यर्थियों को रोक दिया गया। चेकिंग के दौरान मंगलसूत्र, पायल व अन्य वस्तु उतरवा दिया गया। बिजनौर निवासी यथार्थ भास्कर पत्नी शिवराज रवि मंगलसूत्र पहने हुए थी। पुलिस के कहने पर उदासी के साथ महिला ने अपना मंगलसूत्र व चूड़ियां उतारकर अपने पति को दी। वहीं. गांव चांदपुर निवासी युवती रश्मि ने भी अपना मंगलसूत्र व पायल उतारकर पास खड़े पति को देकर अंदर पहुंची। अन्य कई महिला भी अपनी झुमकी, धागे, अंगुठी व पायल उतारती नजर आई। वहीं, पुरुष अभ्यर्थी कड़े, धागे, बैज, बेल्ट उतारते नजर आए। इस कारण कई महिलाओं में पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा बनाए गए नियमों को लेकर उदासीनता नजर आई। वह काफी सामान उतारते समय काफी उदास नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed