{"_id":"5b22b1994f1c1bf86e8b8007","slug":"71529000345-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ात्र-छात्राओं को दी कैरियर संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ात्र-छात्राओं को दी कैरियर संबंधी जानकारी
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी
शामली।
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में 13 दिवसीय अध्यापन कार्य में सुधार और कैरियर संबंधी जानकारी के लिए शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों को पढ़ाई में सुधार के तरीके और कैरियर बनाने की जानकारी दी। शिक्षकों को भी मानकों के अनुरूप ही पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया।
बनत रोड स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में पिछले 13 दिन से चल रहे शिविर का समापन हो गया। शिविर में बच्चों को विशेषज्ञों द्वारा कैरियर बनाने और अध्यापन कार्य में सुधार लाने के लिए विशेष जानकारी दी। स्कूल के कक्षा 10 और 12 के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य वैशाली ने बताया कि शिविर में बच्चों को बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रशासनिक व सैन्य सेवाओं की प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं के अनुरुप कैसे तैयार हो सकते हैं। वहीं, शिक्षकों को भी प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्धारित मानकों के आधार पर विद्यार्थियों को तैयारी कराने का प्रशिक्षण दिया गया।