फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दो दिन पुलिस प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी

दो दिन पुलिस प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी

Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पुलिस प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी
दो दिन पुलिस प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी
विज्ञापन

शामली।
अगले दो दिन पुलिस प्रशासन के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होंगे। क्योंकि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम इन दोनों दिनों में ही सर्वाधिक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। सपा-रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन जहां नौ मई को नामांकन पत्र जमा करेंगी, तो भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटेगी और काफिले के रूप में नामांकन के लिए पहुंचने के दौरान ट्रैफिक जाम भी हो सकता है।

कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने निर्णय किया है कि 10 मई को नामांकन पत्र जमा कराया जाएगा। उसके पहले शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर कोल्ड स्टोर परिसर में सभा होगी, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा विभिन्न पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे। वहीं, सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन बुधवार 9 मई (बुधवार) को नामांकन पत्र जमा कराने कलक्ट्रेट पहुंचेंगी, लेकिन उससे पहले शामली में कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में सभा होनी है। उसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सहित रालोद और सपा के वरिष्ठ नेता जुटेंगे। इसके बाद सपा-रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन नामांकन पत्र जमा कराने जाएंगी। वहीं, अन्य प्रत्याशियों द्वारा भी नौ और 10 मई को ही नामांकन पत्र जमा कराए जाने हैं। क्योंकि नामांकन की अंतिम तिथि भी 10 मई है। जाहिर है कि नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान प्रत्याशियों के साथ यदि वाहनों का काफिला चलता है, तो उससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसके चलते पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ जाएगी। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर के बाहर ही मुजफ्फरनगर मार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे। एसटी तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर के नामांकन कक्ष में भी प्रत्याशी के अलावा प्रस्तावक और अनुमोदक सहित पांच व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। कलक्ट्रेट गेट के पास 100 मीटर पर लगाए गए बेरियर तक प्रत्याशी के ती न वाहन ही आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed