फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपा-रालोद नेताओं ने बनाई चुनावी रणनीति

सपा-रालोद नेताओं ने बनाई चुनावी रणनीति

Tue, 08 May 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सपा-रालोद नेताओं ने बनाई चुनावी रणनीति
शामली। कैराना लोकसभा सीट के लिए गठबंधन का प्रत्याशी घोषित होने पर सपा और रालोद नेताओं ने चुनावी रणनीति बनाई। रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि उपचुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से जुटना है। गांव दर गांव संगठन को मजबूत करना है।
विज्ञापन

सोमवार को शामली में माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया है। 14 दिन में बकाया गन्ना मूल्य दिलाने का जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया गया। विद्युत निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। उन्होेंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव दर गांव घूमे और एकजुटता पैदा करें। ताकि चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी की जीत हो। मौके पर पूर्व विधायक शिवकरण सिंह, सपा एमएलसी संजय लाठर, सपा के पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, पूर्व सांसद एवं रालोद नेता अमीर आलम, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, पूर्व विधायक बलबीर सिंह सहित अन्य नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने की बैठक
शामली। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने सोमवार को माजरा रोड प्रगति मार्केट स्थित कार्यालय पर बैठक की। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को भाजपा अपनी धरोहर ना समझे। कश्यप समाज जागृत हो चुका है। महागठबंधन से घोषित प्रत्याशी तबस्सुम हसन को उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। इस दौरान नीटू कश्यप, नरेश कश्यप, रगवीर सिंह कश्यप, अशोक कश्यप, राजपाल कश्यप, रमेश कश्यप, डाक्टर राजकुमार कश्यप, सुभाष कश्यप, सुशील पांचाल, चंद्रपाल कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, महिपाल कश्यप, विकास कश्यप, तिलकराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed