{"_id":"5ae4c3bc4f1c1b350a8b707e","slug":"71524941756-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा निदेशक के आदेश का नहीं हुआ पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा निदेशक के आदेश का नहीं हुआ पालन
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशक के आदेश का नहीं हुआ पालन
झिंझाना। डीएवी इंटर कॉलेज ऊन का प्रबंधक कमेटी का चुनाव वर्ष 2003 में होने पर राजेश मित्तल को प्रबंधक व सरदार जयदेव सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। वर्ष 2006 में दोनों में सदस्यता को लेकर विवाद होने पर हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने एकल संचालक एवं लेखाधिकारी की व्यवस्था लागू की थी। तभी से कॉलेज की प्रबंध समिति भंग होने के बाद एकल व्यवस्था लागू थी। हालांकि अक्तूबर 2017 से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के राजस्व लेखाधिकारी राजेंद्र कौशिक को प्रबंध संचालक बनाए जाने से कॉलेज कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष महेशचंद गुप्ता ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को 10 फरवरी 2018 को शिकायत पत्र भेजकर नियम विरुद्ध प्रबंध संचालक नियुक्त करने की बात कही थी। जिस पर 10 अप्रैल को शिक्षा निदेशक ने लेखाधिकारी को हटाने के आदेश दिए, लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया है। पूर्व कोषाध्यक्ष महेश चंद ने बताया कि न्यायालय ने प्रबंध समिति का चुनाव कराने को कहा था, लेकिन चुनाव भी नहीं कराया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य हरवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रबंध समिति का चुनाव नहीं होने की वजह से कार्य प्रभावित होता है।