{"_id":"5adcca6c4f1c1b46098b5fe2","slug":"71524419180-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को स्वस्थ रखना है तो करना होगा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को स्वस्थ रखना है तो करना होगा योग
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। जिसमें ग्रामीणों को योगासनों का अभ्यास कराते हुए जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग करने के लिए प्रेरित किया।
रविवार को गांव तलवा माजरा में चले रहे पांच दिवसीय योग शिविर का आरोग्य हवन के साथ समापन हो गया। सभी ग्रामीणों ने हवन में मंत्र उच्चारण के साथ आहुति देते हुए समापन कराया। योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने सभी ग्रामवासियों को योगासनों का विशेष अभ्यास कराया। जिसमें सूर्य नमस्कार, योगिंग जॉगिंग, कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। यदि शरीर को स्वस्थ रखना है तो सभी को नियमित योग करना होगा और जीवन में योग को अपनाना होगा। जिसके बाद प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। इस दौरान जयबीर, सुरेंद्र, रामदत्त जोशी, तेजपाल, ब्रजपाल, विनोद, शुभम, ऋषिपाल, प्रक्षित मलिक, जगबीर आदि मौजूद रहे। अगला योग शिविर गांव बुटराडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित होगा।