{"_id":"5ab6a45d4f1c1b92778b73e8","slug":"71521919069-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंत में निकायों पर हुई बजट की वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के अंत में निकायों पर हुई बजट की वर्षा
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय वर्ष के अंत में निकायों पर हुई धन की वर्षा
शामली। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में नगर निकायों पर बजट की खूब वर्षा हुई। मार्च के प्रथम सप्ताह में ही जिले के दस निकायों को करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बजट का आवंटन हुआ। उसके सापेक्ष निकायों ने 19 मार्च को ही विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पारित कर दिए।
जिले में शामली, कैराना और कांधला नगर पालिका है, जबकि बनत, एलम, थानाभवन, जलालाबाद, ऊन, झिंझाना और गढ़ीपुख्ता नगर पंचायतें हैं। इन सभी निकायों को आठ मार्च को ही 14 वें वित्त के तहत दूसरी किश्त के रूप में धनराशि का आवंटन हुआ, जो करीब पांच करोड़ 68 लाख रुपये है। प्रत्येक निकायों में इस धनराशि से विकास कार्य कराने और संसाधनों की खरीद के लिए व्यवस्था रखी गई। मालूम चला है कि 19 मार्च और उसके आसपास ही समस्त धनराशि को खर्च करने के लिए प्रस्ताव भी पारित कर दिए गए। ऐसे में सवाल यह भी है कि बजट को जल्दबाजी में खर्च करने के दौरान अनियमितता भी हो सकती हैं। क्योंकि पूर्व में 14 वें वित्त के तहत प्रथम किश्त के रूप में प्राप्त धनराशि के बाद दूसरी किश्त एकदम से आने पर उसको खर्च करना आसान नहीं होगा। मालूम चला है कि कुछ निकायों ने कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदने के लिए इस धनराशि का प्रयोग किया जा सकता है, तो कुछ निकायों ने कचरा प्रबंधन के लिए उपकरणों की खरीद, सड़कों की मरम्मत और निर्माण तथा स्ट्रीट लाइटों के लिए धनराशि खर्च किए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
निकायवार मिले बजट की स्थिति
-- निकाय ------- धनराशि
शामली ----- 1,69,83,272
कैराना ------ 1,16,85,841
कांधला ----- 67,59,567
एलम ------- 19,55,607
बनत ------- 34,23,367
जलालाबाद -- 37,49,535
झिंझाना ----- 26,78,240
गढ़ीपुख्ता---- 20,89,167
थानाभवन -- 51,45,594
ऊन --------- 23,97,060