{"_id":"5a9ed3084f1c1bff388bb90c","slug":"71520358152-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना। हरियाणा के करनाल जाते समय मेरठ करनाल हाईवे पर बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हरियाणा के जनपद करनाल के घरोंडा निवासी जोगेंद्र (40) मंगलवार बाइक से किसी कार्य के लिए शामली आया था। शाम को करनाल लौटते समय मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना थाना क्षेत्र में केरटू और बिड़ौली के बीच पहुंचा, तो ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। झिंझाना थाना प्रभारी संदीप बालियान का कहना है कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरोपी ट्रक चालक को तलाश किया जा रहा है।