{"_id":"5a736ea64f1c1b410b8b66ce","slug":"71517514406-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमतदाता बनवाने में जुटे कार्यकर्ता- निर्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमतदाता बनवाने में जुटे कार्यकर्ता- निर्वाल
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नए मतदाता बनवाने में जुटें भाजपा कार्यकर्ता- निर्वाल
शामली। भाजपा नगर मंडल के सेक्टर प्रभारियों की बैठक में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नवमतदाता बनवाने में कार्यकर्ता जुट जाएं।
बृहस्पतिवार को गांधी चौक पर कुटी मंदिर में आयोजित बैठक का शुभारंभ शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल और सभासद मालिनी गर्ग ने संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से किया। इस दौरान विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 के पार का लक्ष्य लेकर कार्य करेगी। उसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। वहीं, बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राशिद राणा और काला राणा का स्वागत किया गया। बैठक में नगराध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक, यशपाल पंवार, सुनील अरोरा, वीना अग्रवाल, संगीता जिंदल, अनीता बंसल, कुमुद शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, देवाशीष, रोबिन, संदीप नामदेव, विनय साहनी, अनुज, आयुष भारद्वाज, मनोज मित्तल, कृष्ण गोपाल, पुनीत, संजीव लोहान, नीशू, प्रतीक, कंवरपाल, राजेश बंसल आदि मौजूद रहे।
समस्याओं के समाधान की मांग
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज दिलाया जाए, पशुचर भूमि से कब्जे हटवाकर गोवंश संरक्षण के लिए बाढ़ बनवाई जाए। कृष्णा नदी जल प्रदूषण मुक्त कराई जाए, किसान आय आयोग का गठन किया जाए, जब तक किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होता है तब तक बिजली बिल, किसान क्रेडिट कार्ड आदि की वसूली बंद कराई जाए।
विज्ञापन
सड़कें गड्ढामुक्त कराने की मांग
शामली। जर्जर सड़कों की हालत में सुधार कराने के लिए सर्वजन समता पार्टी के जिलाध्यक्ष हामिद और कैराना लोकसभा प्रभारी मुकम्मिल राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शामली से थानाभवन मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिस कारण आवागमन बाधित होता है और हादसों का खतरा बना रहता है। उनकी मांग है कि शामली-थानाभवन मार्ग के अलावा जिले की अन्य सड़कों को भी गड्ढा मुक्त किया जाए। इस दौरान कुरबान, शब्बीर अहमद, आलम, शाहरुख, साजिद अली, नूर मोहम्मद, जाहिद, साबिर अली, आस मोहम्मद, वहीद और रिजवान आदि मौजूद रहे।