फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ढोल-नगाड़ों के साथ उड़ी शहर में आचार संहित की धज्जियां

ढोल-नगाड़ों के साथ उड़ी शहर में आचार संहित की धज्जियां

Sat, 04 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के साथ उड़ी शहर में आचार संहित की धज्जियां
कैराना।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के छठे दिन कई वार्ड सभासद प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और भारी भीड़ के साथ चुनाव आचार संहिता की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गई।

नगर निकाय चुनाव में छठे दिन तहसील परिसर में अलग-अलग वार्डों के कार्यालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने के कार्य में शुक्रवार को तेजी आई। शासन प्रशासन ने भी कमर कसते हुए चुनाव संबन्धी सामग्री को उतरवाने के साथ ही कड़ाई से चुनाव आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिये थे। नामांकन के छठे दिन कई सभासद प्रत्याशी अपने साथ भारी भीड़ और ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे। ये सब देखकर भी तहसील गेट पर तैनात पुलिस बल मूकदर्शक बना रहा। उधर, इस मामले में एसडीएम विनोद कुमार सिंह का कहना है कि नामांकन केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर प्रत्याशी जुलूस लेकर आ सकता है। जुलूस में अगर ढोल नगाड़े लेकर आ रहे है तो उनकी परमिशन की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed