{"_id":"59bec4f34f1c1b28688b5271","slug":"71505674483-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में सवा लाख बच्चों ने पी एंटी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में सवा लाख बच्चों ने पी एंटी पोलियो की खुराक
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली। पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को शामली अस्पताल में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एक बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की। पूरे जिले में चलाए गए इस कार्यक्रम में पूरे दिन में सवा लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई ।
रविवार से शामली में पलस पोलियो अभियान की शुरूआत हो गई। इस अवसर पर शामली अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने वहां एक बच्चे को एंटी पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने कहा कि पोलियो एक खतरनाक बीमारी है और इसे खत्म करना समाज के हरेक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। शामली जिले में कैराना, कांधला, ऊन, झिंझाना, थानाभवन, कुड़ाना सहित ग्रामीण इलाकों में पोलियो खुराक पिलाई गई। पूरे दिन में शाम तक एक लाख 30 हजार चार सौ 83 बच्चों को एंटी पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिले में लगाए गए 682 बूथों पर एक लाख 25 हजार एक सौ 79 बच्चों को दवाई पिलाई गई, जबकि 50 हजार बच्चों को ट्रांजिट टीम द्वारा दवाई पिलाई गई। 24 मोबाइल टीम द्वारा 251 बच्चों को दवाई पिलाई गई। इस दौरान सीएमओ डाक्टर राजकुमार, एसीएमो डाक्टर सुशील कुमार, एसीएमओ डाक्टर नेतराम, चिकित्साधीक्षक शामली डाक्टर जगमोहन आदि मौजूद रहे।