{"_id":"59b836ae4f1c1bf97f8b6720","slug":"71505244846-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे बाद भी नहीं लगा यमुना में डूबे युवक का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे बाद भी नहीं लगा यमुना में डूबे युवक का सुराग
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
यमुना में डूबे युवक की तलाश
चौसाना(शामली)। यमुना नदी में सोमवार की शाम नहाते समय डूबे तीन युवकों में से एक का सुराग मंगलवार शाम तक नहीं लगा। युवक का सुराग नहीं लगने से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच ग्रामीणों ने काफी देर तक मंगलवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। उधर, गमगीन माहौल में एक युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोमवार की शाम को झिंझाना के कमालपुर निवासी अंकित ,दीपक व काला ऊदपुर के पास यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। तीनों युवक यमुना नदी में जैसे ही उतरे, तो तेज बहाव के कारण डूब गए। उनके शोर सुनकर काला नाम के युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया था, जबकि अंकित व दीपक डूब चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने नदी में तलाश किए, तो अंकित का शव को बरामद हो गया था, लेकिन दीपक का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को भी गोताखोरों ने कैराना और चौतरा के पास दीपक की तलाश यमुना में की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर खफा ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दीपक को खोजने के लिए 15 गोताखोर लगाये गए है।
दीपक के परिवार में मचा कोहराम
चौसाना। यमुना नहर में डूबे दीपक के पिता की मौत तकरीबन 15 साल पहले हो चुकी थी। दीपक दो बहनों का अकेला भाई था। पिता की मौत के बाद दीपक के कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी।