फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैशलेस स्वास्थ योजना को लेकर बैठक

कैशलेस स्वास्थ योजना को लेकर बैठक

Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कैशलेस स्वास्थ योजना को लेकर बैठक
विचार-विमर्श किया
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स की बैठक चंद्रपाल सिंह के आवास पर हुई। उसमें कैशलेस स्वास्थ्य योजना को लेकर चर्चा की गई। सेवानिवृत्त एडीओ वेद सिंह, यशपाल सिंह बाल किशन आर्य,राजपाल सिंह, गोवर्धन दास, साहब सिंह, वीरसैन शर्मा, ईश्वर सिंह, भीम सिंह राठी, जयपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
वसूली की धनराशि जमा कराने की मांग
शामली। ग्राम हिरनवाड़ा निवासी गौतम सिंह ने डीएम को शिकायत पत्र देकर कहा कि गांव में पूर्व प्रधान ने विकास कार्यों के नाम पर गड़बड़ी की। पूर्व में इसकी जांच जिला पंचायत राज अधिकारी से कराई जा चुकी है। पूर्व प्रधान से 7,28,360 रूपये वसूली के निर्देश दिए थे। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने वसूली की धनराशि सरकारी खजाने में जमा नहीं की है। पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राशन वितरण के लिए खाद्यान्न का आवंटन
शामली। जिलापूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि सितंबर माह में पात्र कार्ड धारकों को राशन वितरण के लिए खाद्यान्न का आवंटन हो गया है। इस माह अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलोग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम और 15 किलोग्राम चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तथा चार लीटर मिट्टी का तेल प्रति कार्ड वितरित किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल प्रति यूनिट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन राशन कार्ड धारकों ने अपना आधार नहीं जुडवाया है, वह तत्काल पूर्ति कार्यालय में पहुंचकर जुडवा लें। अन्यथा राशन नहीं मिल सकेगा। सम्मेलन की तैयारी में जुटे भाजपाई
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सात सितंबर को हनुमान टीला अग्रसेन भवन में होने वाले पिछडा वर्ग सम्मेलन की तैयारी में भाजपाई जुट गए हैं। मंगलवार को भाजपा नेता डाक्टर रामजीलाल कश्यप, सतेंद्र तोमर और सम्मेलन के संयोजक सुखचैन वालिया ने गांव मालेंडी, बधेव, गढ़ीपुख्ता, बनत, लिलौन, जगनपुर आदि क्षेत्रों में संपर्क कर सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। सम्मेलन का उद्देश्य पिछडे़ वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं का अभिनंदन कर उन्हें पंडित दीनदयाल के विचारों से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed