{"_id":"59aafd5f4f1c1be7278b4e54","slug":"71504378207-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया सीएचसी पीएचसी का निरीक्षण, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया सीएचसी पीएचसी का निरीक्षण, हड़कंप
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना।
सीएमओ द्वारा शनिवार को झिंझाना, ऊन और चौसाना में अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। छुट्टी के दिन भी सीएमओ द्वारा किए गए निरीक्षण से हड़कंप मच गया।
शनिवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार कस्बे की सीएचसी में पहुंचे। जहां कोई डाक्टर तो नहीं मिला, लेकिन बाकी स्टाफ मौके पर मिला। सीएमओ ने फार्मेसिस्ट, वार्ड ब्वाय को दिशा निर्देश देकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा दवाई आदि का स्टाक चेक किया। वहां उपस्थित मरीजों ने पीने का पानी नहीं होने, बिजली नहीं होने की दशा में जनरेटर नहीं चलाने की शिकायत की जिस पर सीएमओ ने स्टाफ को इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी। इसके अलावा प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के नाश्ते को मीनू के अनुसार देने के लिये कहा।
सीएमओ उसके बाद चौसाना पीएचसी और सब सेंटर पर गए जहां पर उन्होंने पीएचसी का निरीक्षण किया और वहां मिले स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ उसके बाद ऊन अस्पताल में पहुंचे और वहां भी निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था देखी। सीएमओ ने बताया कि ऊन, झिंझाना और चौसाना में अस्पतालों का निरीक्षण किया गया, व्यवस्था सभी जगह काफी सही मिली, ओर सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।