{"_id":"599b29944f1c1bcc058b487d","slug":"71503340948-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की बैठक बीएसएम स्कूल में हुई। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी ने 26 अगस्त को जनपद में आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विषय में मंडलवार कार्यक्रर्मों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी।
उन्होंने बताया कि जनपद में प्रतियोगिता के अंतर्गत नगर मंडलों के सभी विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसके विजेताओं को 25 सितंबर को भव्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी मंडलों में नगर मंडल शामली पंजीकरण में सबसे अग्रणी है और शामली में 3500 से अधिक पंजीकरण हो चुके है। इसके लिए उन्होंने नगर कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अनुराग शर्मा को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम संयोजक नगर के स्कूलों में गए और कार्यक्रम की जानकारी विद्यालयों को दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दोनों कार्यक्रमों के स्थान की जानकारी दी । इस मौके पर नगर कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अनुराग शर्मा एवम जिला कार्यक्रम संयोजक सूर्यवीर सिंह ने मदरसा इम्दादिया रसीदिया एवं नगर के अन्य मदरसों में जाकर मोलाना मुफ़्ती जाकिर और छात्रों को कार्यक्रम की जानकारी दी। पंजीकरण फॉर्म व पुस्तिकाओं का वितरण कराया। कार्यक्रम संचालन अनुराग शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुशील गर्ग ,नसीम भूरा ,अरमान राणा ,वसीम आदि उपस्तिथ रहे।