फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अरे, नारकीय स्थिति है, इसे तुरंत ठीक कराओ

अरे, नारकीय स्थिति है, इसे तुरंत ठीक कराओ

Sat, 19 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अरे, नारकीय स्थिति है, इसे तुरंत ठीक कराओ
शामली।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था की दुर्दशा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल के सामने आईं, तो वह बोल उठी कि यह तो नारकीय स्थिति है, कैसे रहते हैं लोग यहां पर। अफसरों को निर्देश दिया कि सफाई कराकर तत्काल स्थिति ठीक कराई जाए।
शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत भाजपाइयों ने शामली में ब्लाक रोड पंसारियान मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल भी अन्य नेताओं के साथ वहां पहुंची और झाडू़ लगाकर सफाई कराई। वहां की स्थिति को देखकर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई। क्योंकि वहां स्थित शौचालय का पाइप सीधा नाले में छोड़ रखा था तथा सड़क के दूसरी तरफ खाली मैदान में पानी भरा था और गंदगी जमा थी। नालियां भी कचरे से अटी पड़ी थीं। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर पालिका कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थिति सुधारी जाए। वहीं, कलक्ट्रेट में उन्होंने जिलाधिकारी से इसे तत्काल ठीक कराया जाए। इसके बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से कहकर मौके पर टीम भिजवाई गई।
विज्ञापन

उधर, स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा विधायक तेंजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष पवन तरार, डॉ. रामजीलाल कश्यप, स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक अमित विश्वकर्मा, मीनू संगल, शशि अरोरा, अरविंद संगल, संतोष देवी, वंदना शर्मा, पल्लवी मित्तल, चंचल माहेश्वरी, हरबीर मलिक, पूनम राणा, प्रमोद नामदेव, राजन बत्रा, विशेष सरोहा, पंकज कश्यप और आनंद पुंडीर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसी दौरान राज्य मंत्री ने सेंट आरसी स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की तथा समस्याएं भी सुनीं। मौके पर डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. विपिन कौशिक, राजेंद्र सिंह मादलपुर, वीरेंद्र सिंह, सतबीर वर्मा, पंकज राणा, संजीव मलिक, सुधीर कुमार, चक्रेश, राजेश और ईश्वरचंद जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed