{"_id":"597b8cb24f1c1b8a7a8b45e1","slug":"71501269170-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना से हज यात्रा को गए लोगों से समालखा में बदसुलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना से हज यात्रा को गए लोगों से समालखा में बदसुलूकी
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
हज यात्रा के लिए एयरपोर्ट जाते हुए हज यात्रियों के साथ पानीपत के समालखा के पास असामाजिक तत्वों ने अभद्रता की। इस सूचना पर कैराना में रोष व्याप्त हो गया।
मोहल्ला दरबार कला निवासी हाजी अशरफ, उनकी पत्नी सरवरी बेगम और मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी मोहम्मद फारूक हज पर जाने के लिए बृहस्पतिवार की रात कार में दिल्ली जाने के लिए कैराना से चले थे। कार में उनके साथ परिवार के हाजी तनवीर, मो. इमरान, अरशद, शाहबाज थे। कार पर हज यात्रा का बैनर भी लगा था। पानीपत से आगे समालखा के पास जब पहुंचे तो हाइवे पर एक कार से उनकी कार की साइड लग गई। जिस कुछ असामाजिक तत्वों ने उनको रोकने का प्रयास किया और जिस पर पीछा कर रही कार सवार लोगों ने हाथों में हथियार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। पीड़ितों ने डायल-100 को फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आरोप है कि चालीस किमी सिंधू बार्डर तक आरोपियों ने उनका पीछा किया। बाद में हज यात्रियों ने अपने सगे संबंधियों व दोस्तों को घटना से अवगत कराया। बाद में हज पर जाने वाले तीनों यात्रियों को विदा कर शुक्रवार की प्रात: कैराना लौट आये ओर घटना के संबंध में हज पर जाने वाले लोगों को इस संदर्भ में जानकारी दी। जिस पर कस्बे की प्रमुख जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने हज पर जाने वाले यात्रियों से अपील की कि सुरक्षा के दृष्टिगत अपने साथ एक अन्य गाड़ी में परिवार के सदस्यों को ले जाएं और अपनी गाड़ी पर हज सफर या अन्य किसी प्रकार का बैनर या स्टीकर न लगाए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री, प्रधानमंत्री और हज कमेटी से हज पर जाने वाले यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है।