फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   समस्याओं के निदान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

समस्याओं के निदान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Mon, 03 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं के निदान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
शामली।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए शासन ने वाणिज्यकर विभाग को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। शामली जिले की तीनों तहसीलों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे ने बताया कि जीएसटी से संबंधी समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए प्रत्येक तहसील पर नोडल अधिकारी शासन के आदेश पर नियुक्त किए गए हैं। तीन से आठ जुलाई तक ये अधिकारी तीनों तहसील क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निदान कराएंगे। जीएसटी लागू होने पर व्यापारियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में कठिनाई आ रही है। हेल्प डेस्क पर बिल बुक, एचएसएन कोड और तिमाही नक्शों को भरने के बारे में व्यापारी जानकारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत बहुत सरल तरीके से रिटर्न दाखिल किया जा सकता है, क्योंकि पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है। इसके लिए व्यापारी खुद भी जीएसटी के पोर्टल पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही इस कार्य में जन सुविधा केंद्रों के संचालकों से भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन


तहसीलवार नियुक्त किए गए अधिकारी
शामली तहसील में रवि कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर - 7235001777
ऊन तहसील में संजय सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर -7235001781
कैराना तहसील में दुर्गेश यादव, असिस्टेंट कमिश्नर - 7235001780
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed