फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   67 people filed nominations for the post of district president

Shamli News: जिलाध्यक्ष पद के लिए 67 ने किए नामांकन

Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
67 people filed nominations for the post of district president
शामली के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र चैक करती चुन
शामली। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले दावेदारों की की भीड़ लगी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 67 और भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य पद के लिए 11 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वालों में जाट बिरादरी के लोगों की लंबी सूची है। सात महिलाओं ने भी अपनी दावेदारी की है।
विज्ञापन

सोमवार को मुंडेट कला स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने भाजपा जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, जिला चुनाव प्रभारी कमलावती सिंह और चुनाव प्रेक्षक राकेश त्रिवेदी की मौजूदगी में दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए। जिलाध्यक्ष पद के लिए उम्मीद से अधिक नामांकन पत्र दाखिल हुए। हर जाति बिरादरी के छोटे से लेकर बड़े नेताओं समेत 67 ने जिलाध्यक्ष पद के लिए और प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए 11 नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए जाट बिरादरी से पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं डीसीडीएफ के चेयरमैन पवन तरार, राजेंद्र सिंह, निवेश चौधरी डाॅक्टर मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, प्रविता उर्फ रुबी चौधरी, सुधा तोमर, पूनम राणा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर बिरादरी से पंकज राणा, आनंद पुंडीर, प्रमोद राणा, गुर्जर से अभय तोमर, वैश्य समाज से शामली नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल की पत्नी मीनू संगल आदि ने दावेदारी की।
दामोदर सैनी, रामजीलाल कश्यप, पुनीत द्विवेदी, भूपेंद्र शर्मा, संदीप नामदेव, शशि अरोरा, कुसमलता पाल, ओमप्रकाश सिंह, सुखचैन वालिया, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल समेत 67 लोग नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में शामिल रहे।

भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चुनाव प्रेक्षक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद व प्रांतीय परिषद के सदस्य के लिए आए नामांकन पत्रों को लखनऊ में भाजपा प्रदेश हाईकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति को सौंपे जाएंगे। दाखिल हुए नामांकन पत्रों में से पैनल लखनऊ में तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed