फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने काम किया शुरू

सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने काम किया शुरू

Tue, 30 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने काम किया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। नमामि गंगे परियोजना के तहत विश्व बैंक के सहयोग से सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने हरियाणा सीमा के पानीपत जिले से लेकर सहारनपुर जिले तक मुख्य मार्ग पर कई बिंदुओं पर सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। टीम यमुना नदी में आने वाले पानी की खपत, पिछले सालों में यमुना में आए अधिकतम पानी, समुद्र तल से सड़क की ऊंचाई-चौड़ाई समेत कई बिंदुओं पर सर्वे कर रही है।
हरियाणा और वेस्ट यूपी किसानों की जीवन रेखा की जाने वाली यमुना नदी में अक्सर बाढ़ आजाने से तबाही होती रही है। वर्ष 2013 में यमुना नदी में 8.50 लाख क्यूसेक पानी आ जाने से काफी तबाही मचा दी थी। जिले के सहपत गांव के पास यमुना का तटबंध और कैराना और पानीपत सीमा पर यमुना नदी का पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे बचाने के लिए केंद्र सरकार ने नमामि गंगे परियोजनाओं को लागू किया गया है। योजना के तहत यमुना में केंद्र सरकार की सर्वे आफ इंडिया की टीम ने काम करना शुरू कर दिया। आठ सदस्यीय टीम में शामिल डिवीजनल आफिसर सचिन ने बताया कि विश्व बैंक के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। टीम यमुना नदी के हरियाणा के पानीपत जिले की सीमा से लेकर सहारनपुर जिले की सीमा तक यमुना में निकट भविष्य में होने वाली बाढ़ सुरक्षा के लिए परियोजना पर कार्य कर रही है। अभी तक बाढ़ सुरक्षा के लिए टीम यमुना नदी में पानी की कुल खपत, पानी से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। मुख्यमार्ग की समुद्र तल से ऊंचाई, चौड़ाई, सड़क की स्थिति का आकलन कर रहे है। सोमवार को धीमानपुरा रेलवे फाटक के आगे गुरुद्वारे के सामने पानीपत-दिल्ली से आने वाले मार्ग पर सर्वे किया।
विज्ञापन

जिले में यमुना नदी की 53 किमी है लंबाई
शामली। वेस्ट यूपी-हरियाणा की सीमा पर बहने वाली यमुना नदी सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद और दिल्ली समेत कई जिलों से होकर गुजरती है। जिले में यमुना नदी की सहारनपुर से लेकर बागपत जिले सीमा के जनपद के डुंडूखेड़ा गांव तक 53 किमी लंबाई है। जिले के ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार धीमान ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना में सर्वे आफ इंडिया द्वारा सर्वे कराए जाने की जानकारी नहीं है। यमुना नदी में बाढ़ राहत नाम पर बजट मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed