{"_id":"5cc73ec9bdec22072c33035f","slug":"61556561609-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष्टिक व संतुलित आहार का प्रयोग करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष्टिक व संतुलित आहार का प्रयोग करने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कांधला। जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से कांधला में कुपोषण के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम ‘पौष्टिक एवं संतुलित आहार’ का आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को स्वस्थ शरीर व स्वस्थ दिमाग के लिए पौष्टिक व संतुलित आहार का प्रयोग करने पर जोर दिया गया।
कांधला के प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विष्णु प्रकाश अग्रवाल, स्कूल प्रबंधक जावेद जंग, जिला विज्ञान क्लब शामली के जिला समन्वयक वीके गुलाटी आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विष्णु प्रकाश अग्रवाल ने स्वस्थ शरीर व स्वस्थ दिमाग के लिए पौष्टिक व संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक वीके गुलाटी ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को पौष्टिक व संतुलित आहार मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाया गया है। अति गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्यान उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में दस विद्यालयों के 282 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आयोजित माडल प्रदर्शनी में सर्वोदय कांवेन्ट स्कूल कसेरवा कलां का नदीम प्रथम, श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला के सागर द्धितीय व प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कामरान तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में श्री चंदनलाल नेशनल का नितिन मलिक प्रथम, प्रगति सीनियर सेकेंडरी का अनंत जैन द्वितीय व सर्वोदय कांवेन्ट स्कूल कसेरवा कलां का मयंक तृतीय स्थान पर रहा। निबंध प्रतियोगिता में प्रगति सीनियर सेकेंडरी का उमंग जैन प्रथम, श्री चंदनलाल नेशनल का मोइन खान द्वितीय व रिजवान तृतीय स्थान पर रहे। चार्ट मेकिंग में मुरली मनोहर इंटर कालेज इस्सोपुर टील की सलोनी प्रथम, प्रगति सीनियर सेकेंडरी की नगमा द्वितीय व पब्लिक इंटर कालेज कैराना का नबील तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में पब्लिक कैराना का करन प्रथम, मुरली मनोहर कालेज की रिया चौहान द्वितीय व हिंदू इंटर कालेज कांधला का अभय गिरी तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान किरण नेत्रालय शामली की ओर से जांच शिविर लगाया गया। इसमें डाक्टर अंकिता, डाक्टर शुभम ने बच्चों व अभिभावकों के नेत्रों की जांच की। कार्यक्रम में सुशील, रवि, बाल किशोर, जितेंद्र कुमार, महेश नारायण, नवनीत गुप्ता, अनिल कुमार, रितु जैन, साजिद, मुस्तफा, अवनिका, अनुराधा आदि निर्णायकों में शामिल रहे। प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधक जावेद जंग ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर धीर सिंह, राजीव, सुनील, राशि, अंजली, कपिल कुमार आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुमेरा व विनीत गुुलाटी ने किया।