{"_id":"5c72e815bdec22739521869c","slug":"61551034389-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में दो माह में दस लाख लोगों को मिला लाभ- डाक्टर अनिल अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में दो माह में दस लाख लोगों को मिला लाभ- डाक्टर अनिल अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट धर्मार्थ की ओर से आयोजित दिव्यांगजन सेवा शिविर में भाजपा सांसद डाक्टर अनिल अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब परिवारों के हित के लिए कार्य कर रही है। दो माह में प्रदेश में दस लाख लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है।
रविवार को टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित शिविर का शुभारंभ सांसद डाक्टर अनिल अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह मस्त, पूर्व आईजी विजय गर्ग, हरिद्वार के प्रेमचंद शास्त्री ने संयुक्त रुप से किया। सांसद ने कहा कि गरीब की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। एमएलसी डाक्टर जयपाल सिह मस्त ने दिव्यागों की मदद करने के लिए संस्था को दस लाख देने की घोषणा की। शिविर में अंबाला कैंट के विकलांग सेवा केंद्र के डाक्टरों की टीम ने 215 दिव्यांग मरीजों की जांच की। वैसाखी, कैलीपर्स, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर के लिए नापतौल की। जांच के बाद 202 का चयन किया गया। इस मौके पर सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, संस्थापक संरक्षक अमरीश कुुमार संगल, सचिव ललित गर्ग, कोषाध्यक्ष डाक्टर रुचि गुप्ता, रोबिन गर्ग, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, डाक्टर राजेंद्र गोयल, यशपाल पंवार, अनुज गौतम, राकेश शर्मा, संतोष जैन, सतप्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक डाक्टर ओमपाल सिंह, मालिनी गर्ग, राम रतन लाल संगल रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर राजेंद्र गोयल और डाक्टर मुकेश शास्त्री ने किया।