फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ‘नारी शक्ति के लिए लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी जरूरी’

‘नारी शक्ति के लिए लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी जरूरी’

Sat, 19 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
‘नारी शक्ति के लिए लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी जरूरी’
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनपद शामली की स्वीप योजना के अंतर्गत वोटर अवेयरनेस फोरम की गतिविधि में महिलाओं को डोर-टू-डोर जाकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्रभारी प्राध्यापिका डॉक्टर नीतू त्यागी ने ग्राम बदलूगढ़ में घर-घर जाकर महिलाओं से मतदान संबंधी समस्याओं पर विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं का सर्वे किया और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के बिना सशक्त लोकतंत्र की स्थापना का स्वप्न अधूरा ही रहेगा। स्वीप कॉ-आर्डिनेटर डा. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि स्वीप का अर्थ है, सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता तथा निर्वाचक सहभागिता। कार्यक्रम में स्वीप में प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी, कृष्ण पाल का विशेष सहयोग रहा। इनके अलावा युवा वोलंटियर के रूप में एमए की छात्रा गरिमा ने सर्वे के समस्त अभिलेखों को संकलित कर अपना सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed