फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा

Wed, 26 Dec 2018 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
25 जनवरी को  राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं और आम मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। स्कूल, कॉलेजों में प्रभातफेरी, स्लोगन, निबंध, लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता और ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बुधवार को डीएम ने जिले के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले छात्र-छात्राओं के फार्म भरवाकर नया वोटर बनाए। निष्पक्ष एवं मजबूत सरकार बनाने के लिए देशहित में जाति-धर्म से ऊपर उठकर अपने मत को प्रयोग करें। मतदाताओं में जागरूकता लाने की आवश्यकता है, यह हम-सब की जिम्मेदारी एवं नैतिक दायित्व है। अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता निर्धारित करने के लिए इंटर कालेजों व डिग्री कॉलेजों में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजित करें। कर्मठ व ईमानदार प्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदाताओं को जागरूक करें।
विज्ञापन

स्वीप कॉडिनेटर डॉक्टर अजय बाबू शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ स्कूल, कॉलेजों में प्रभातफेरी, स्लोगन, राइटिंग, निबंध, लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किटस प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी आयोजन की सफलता के लिए कॉलेजों के प्रधानाचार्य निदेशकों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें।। महिलाओं के पंजीकरण के लिए विशेष स्वीप अभियान आयोजित करें। मतदाताओं को ईवीएम, वीवीपैट मशीनों द्वारा मतदान करने की जानकारी देकर जागरूक करें। बैठक में एडीएम केबी सिंह, एसडीएम सदर डॉक्टर प्रशांत कुमार भारती, तहसीलदार अभयराज पांडेय, कैराना तहसीलदार रणवीर सिंह, तहसीलदार ऊन चंद्रकांता, सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह, डॉक्टर हीरा सिंह, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, रमेशंचद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed