फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती सुशासन दिवस के रूप मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती सुशासन दिवस के रूप मनाई

Tue, 25 Dec 2018 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती सुशासन दिवस के रूप मनाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद। ऊन ब्लाक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिला विकास अधिकारी डाक्टर बलराम कुमार ने सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन करने के लिए सभी सचिवों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर 44 विधवा निराश्रित महिलाओं को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रभारी बीडीओ मुकेश कुमार, एडीओ सोनू मलिक, इसरार अहमद अर्पण, पप्पू प्रधान मांगे राम आदि शामिल है। ग्राम प्रधानों ने स्वच्छता अभियान के तहत ब्लाक में हो रहे शौचालयों के निर्माण में पात्रों के खाते में सीधे धनराशि भेजे जाने का विरोध किया है। डीडीओ से धन ग्राम सभा के खाते में भेजने की मांग की।
गढ़ीपुख्ता में नगर पंचायत कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से अंत्योदय- पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को राशन कार्डों का वितरण पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन अली हसन, अतीक खान, सेवादास, जे कुमार, इंद्रा देवी, साजिद, कर्मवीर, यामीन, सरवरी, मुनेश, सविता, गीता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में नगर वासियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के के तहत 500 अंत्योदय योजना के राशन कार्डो का वितरण किया गया। चेयरमैन अब्दुल गफ्फार आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर अटल जी के कार्यों को याद किया। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक वैशाली अहलावत, अजय कुमार सिंह, जगवीर सिंह, निशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ के न मिलने से डीएम हुए नाराज
जलालाबाद। नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में अंत्योदय राशन कार्डों का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान डीएम अखिलेश सिंह वहां पहुंच गए और राशन कार्ड वितरण का कार्य देखा। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार से सुशासन दिवस के बारे में जानकारी ली। नगर पंचायत ईओ विजय आनंद को मौके पर न पाकर उन्हें फोन किया। ईओ ने बताया कि सर्दी लगने के कारण वह घर आ गए थे।, इस पर जिलाधिकारी काफी नाराज हुए। कस्बे में स्लाटर हाउस, गोशाला, साफ सफाई आदि के बारे में चेयरमैन व सभासदों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed