{"_id":"5b955fc9867a557f373dadb0","slug":"61536516041-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर में आग लगने से जला घर का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर में आग लगने से जला घर का सामान
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर में आग लगने से जला घर का सामान
जलालाबाद। गैस सिलिंडर लिकेज होने से लगी आग से घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया है। हालांकि परिजन बाल- बाल बच गए। काफी मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से घर का सामान जलकर खाक हो गया।
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम जानीपुर निवासी बिंदर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन के तहत गैस सिलिंडर लिया था। रविवार को दोपहर के समय जब बिंदर के परिजनों ने खाना बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल किया, तो लिकेज के कारण सिलिंडर ने तुरंत आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार वालों को जान बचाकर बाहर भागना पड़ा । आग की चपेट में घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया। जिसमें 12 हजार रुपये नगदी और कीमती सामान भी जल गया। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर रेत और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।